Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 नवंबर 2020: आज इन्हे मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | किसी बात को लेकर मानसिक तनाव पैदा हो सकता है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में सावधान रहने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो को शुभ नतीजे मिलेंगे | विवाहित जातक जीवनसाथी संग धार्मिक कामो में हिस्सा लेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | ऑफिस में आपका कार्यभार बढ़ने की सम्भावना है | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |  परिवार का माहौल ठीक रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कुछ कार्यो में रुकावट आएगी, लेकिन अपनी सूझ बुझ से आप रास्ता निकाल लेंगे | घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, जिस वजह से खर्चे बढ़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा, जीवनसाथी के समझदारी भरे निर्णय कारगर साबित होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | आज आप किसी मनचाही जगह की यात्रा कर सकते है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | परिवार में चल रहे किसी विवाद को निपटने में आप सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिनमान कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज किसी काम में शारीरिक मेहनत थकान की वजह बनेगी | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा साबित होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा | कामकाज में प्रगति देखने को मिलेगी, इससे आपके चेहरे पर भी रौनक रहेगी | आप पर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है, आपको तैयार रहना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है, धैर्य रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि किसी करीबी की कही कोई बात आपको परेशान करेगी, अच्छा होगा आप इस बारे में बात करे | सोच समझकर बोलने की आदत आज आपको बड़ी मुसीबत से बचाएगी | जीवनसाथी कामकाज में मदद करने की इच्छा जता सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े, अन्यथा छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | माता जी के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है | आपको सर दर्द की शिकायत हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका कोई ऐसा काम पूरा होने वाला है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | आज लम्बे समय बाद दोस्तों संग मुलाकात कर सकते है | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, तनाव से मुक्ति मिलेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा | अपनी इस व्यस्तता में खान पान का भी ख्याल रखे, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में आज सावधान रहने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीपूर्ण साबित होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर सन्तुष्टिभरे नतीजे मिलेंगे | आपको कुछ खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है | शेयर बाजार में निवेश करने की इच्छा जागेगी, आप इस बारे में जानकारी एकत्र करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका बढ़िया रहेगा | आपको कहीं से धनलाभ प्राप्त हो सकता है | आज परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | वैसे आप स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे | प्रेम जीवन में रूठे प्रिय को मनाने के लिए आप उनके लिए उपहार ले तो अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर